Date:

रायबरेली में जमकर हुआ राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का विरोध, दिखाए गए काले झंडे

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इन दिनों उत्तर प्रदेश पहुंची है। राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के साथ अमेठी के बाद आज रायबरेली पहुंच गए हैं, लेकिन बरेलीवासी ने उनका स्वागत करने के बजाय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’का जमकर विरोध किया है। दरअसल, रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को काले झंडे दिखाए है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों को काले झंडे लहाराते देखा गया।
आपको बता दें यूपी में हुए विधानसभा चुनाव के बाद ये पहली बार है जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मां सोनिया गांधी के गढ़ में गरजेंगे। सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सांसद का परचा भरने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि गांधी परिवार का ही कोई सदस्य रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ेगा।

खबर है कि इस सिलसिले में सोनिया (Sonia Gandhi) ने अपनी संसदीय क्षेत्र की जनता को भावुक पत्र भी लिखा था। पत्र मिलने के बाद से आमजन भी चाह रहे हैं कि गांधी परिवार का ही कोई सदस्य यहां से चुनाव लड़े।

जानकारी के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा का बरेली में 28 स्थानों पर स्वागत होगा। यह संदी चौराहा से राही, मलिकमऊ, मोटल चौराहा, सिविल लाइन, डिग्री कॉलेज चौराहा, हाथी पार्क, चंदापुर होते हुए न्याय यात्रा सुपर मार्केट पहुंचेगी।
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज रात तक लखनऊ आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top