Date:

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा!

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब के गवर्नर ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा पत्र भेज दिया है, जिसमें उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है। बनवारीलाल पुरोहित ने एक पत्र में लिखा, ‘अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।’
बता दें कि अगस्त 2021 में उन्होंने पंजाब के 36वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। तब पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने पंजाब राजभवन में बनवारीलाल पुरोहित को पद की शपथ दिलाई थी।

बनवारीलाल पुरोहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ तनातनी के कारण भी सुर्खियों में रहे थे। बनवारी लाल पुरोहित तीन बार लोकसभा सांसद रहे हैं और मध्य भारत के सबसे पुराने अंग्रेजी दैनिक ‘द हितवाद’ के प्रबंध संपादक भी रहे हैं। बेदाग छवि के पुरोहित की पहचान एक प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारक की रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top