Date:

अडानी को न्याय और बाकी लोगों के साथ अन्याय हो रहा है- राहुल गांधी

नई दिल्ली। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को झारखंड के गोड्डा शहर पहुंच चुकी है। आज राहुल गांधी ने गोड्डा शहर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि इस यात्रा का मकशद बीजेपी के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है।
इसके बाद उन्होंने कहा, ‘इस यात्रा का उद्देश्य भी यही है कि बीजेपी नफरत फैला रही हैं और हम इसके खिलाफ आये हैं। हम सभी को एकजुट करने आए हैं’।
राहुल गांधी ने अडाणी पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार को भी आडे हाथो लिया और कहा कि जब अडानी का नाम आता है तो सबको ये पता होता है कि उनके पीछे मोदी का सपोर्ट है। भारत में अगर अडानी का नाम लिया जाए तो लोग एक सेकंड में समझ जाते हैं। नरेंद्र मोदी उनकी पूंजी हैं’ ।
बता दें कि झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब 804 किलोमीटर का सफर तय करेगी और राज्य में दो चरणों में8 दिनों के भीतर 13 जिलों से निकलेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। उनकी ये यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी। इसके बाद मार्च के तीसरे हफ्ते में उनकी इस यात्रा का समापन मुंबई में हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top