Date:

 रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है प्रियंका गांधी  

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. देश में इस बार 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में वोटिंग होनी है। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. इन सबके बीच प्रियंका गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर आधिकारिक मुहर लग गई है।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार होंगी. पार्टी की तरफ से इसका आधिकारिक ऐलान 15 अप्रैल के बाद होगा। कांग्रेस की तरफ से आने वाली उम्मीदवारों की अगली सूची में प्रियंका गांधी का नाम होने की पूरी उम्मीद है।

यूपी की रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है।यह सीट पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तीन बार जीती है. वर्तमान में सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं। हालांकि वह राजस्थान से राज्यसभा चली गई हैं। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे थे कि पार्टी इस सीट से प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है। हालांकि अब तक इसे लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top