अमेठी युवती हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, नामजद आरोपी की तलाश तेज

अमेठी: जिले के रणवीर नगर मजरे जंगल रामनगर में हुई युवती काजल सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को तीसरे दिन अहम सुराग हाथ लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 10 टीमें मुख्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

रणवीर नगर निवासी काजल सिंह बीते मंगलवार की रात करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर से महज 200 मीटर की दूरी पर सीवान (खेत) में उसका शव बरामद हुआ था। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें दम घुटने (Asphyxia) के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को आशंका है कि हत्यारे ने मुंह दबाकर युवती की जान ली है। मृतका के पिता अमरजीत सिंह ने बेटी के प्रेमी पर हत्या की आशंका जताते हुए प्रतापगढ़ जिले के रेहुआ (थाना उदयपुर) निवासी सुरजीत सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी सुरजीत की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को आधार बनाया है। युवती और नामजद आरोपी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाली गई है। इस दौरान जिन अन्य युवकों से उनकी बातचीत हुई थी, पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज मिश्र ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए स्वाट, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस सहित कुल 10 टीमों को लगाया गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस हत्यारोपी के बेहद करीब है और जल्द ही इस पूरी घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।

Back To Top