5 किलो 315 ग्राम गांजा बरामद, तस्करी में इस्तेमाल बाइक सीज
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायवाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिला समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 315 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को रायवाला पुलिस खाण्डगांव पुलिया से करीब 50 मीटर आगे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP15EC-4286 पर सवार एक महिला समेत दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 5 किलो 315 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान अंकित कश्यप (23) निवासी मेरठ और निशा जाटव (34) निवासी मेरठ के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजा मेरठ से खरीदकर ऋषिकेश ला रहे थे, जहां इसे नशे के आदी स्थानीय लोगों को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी। हालांकि, ऋषिकेश पहुंचने से पहले ही रायवाला पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आई अहम जानकारी
पूछताछ में आरोपी अंकित कश्यप ने बताया कि वह मेरठ स्थित DDS डांस स्टूडियो में बच्चों को डांस सिखाता है। गिरफ्तार महिला निशा के बच्चे भी उसके पास डांस सीखने आते थे। इसी संपर्क के चलते दोनों के बीच परिचय हुआ।
पुलिस के अनुसार, निशा के पति हिमांशु जाटव को भी पूर्व में मेरठ पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी अंकित ने बताया कि बरामद गांजा उसने मेरठ के एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदा था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रायवाला में मुकदमा अपराध संख्या 147/2026, धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
गिरफ्तार आरोपी
अंकित कश्यप, पुत्र सूरजभान कश्यप, उम्र 23 वर्ष, निवासी अशोक नगर, दिल्ली, हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी, रोहेटा रोड, फाजलपुर, मेरठ, उत्तर प्रदेश।
निशा जाटव, पत्नी हिमांशु जाटव, उम्र 34 वर्ष, निवासी गोलाबड़, रोहतास रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश।
बरामदगी
5 किलो 315 ग्राम अवैध गांजा
तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP15EC-4286
पुलिस टीम
उ0नि0 योगेश चन्द्र खुमरियाल
हे0का0 चन्द्रपाल
का0 धर्मालाल
का0 हंसराज
का0 विकास कुमार
म0का0 नीलम

