Date:

आज का राशिफल

मेष:
वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों से मेल मिलाप द्वारा सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से करियर संबंधी बेहतरीन चांस मिलने की संभावना है। घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। अपने खास दस्तावेज तथा पेपर्स किसी के साथ भी शेयर ना करें। साथ ही इस समय बाहरी गतिविधियों में समय नष्ट ना करें, क्योंकि इसके कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। संतान की गतिविधियों पर ध्यान देना भी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में बनाई नीतियों और योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी। फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा।

वृष:
आप इस समय पर निवेश संबंधी जो नीतियां बना रहे हैं, उस में कुछ गलतियां होने की आशंका लग रही है। उन पर पुनः विचार करें या आज स्थगित ही रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्य करने के लिए समय उत्तम है। आध्यात्म और धर्म कर्म के प्रति भी रुचि रहेगी। किसी भी योजना पर कार्य शुरू करने से पहले उस के संदर्भ में उचित सोच-विचार अवश्य करें। किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत योजनाओं को शेयर ना करें। किसी गैर कानूनी काम में रुचि न लें। इनकी वजह से आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस के लिए फायदेमंद समय है। महत्वपूर्ण डील हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कामों में नुकसान होने की संभावना है। इन्हें टाल दें। नौकरीपेशा लोग काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम कर सकते हैं। जीवनसाथी कार्यभार की अधिकता की वजह से परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका घर परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग उन्हें सुकून और खुशी देगा। स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पूर्णता पालन करें। वर्तमान मौसम से लापरवाही करना उचित नहीं है।

मिथुन:
आज किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में अधिकतर समय व्यतीत हो जाएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिलेगा। गैर जरूरी खर्च पर रोक लगाएं। अपने गुस्से और नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से अपने लिए ही समस्याएं बढ़ा लेंगे। मेहनत के अनुकूल उचित परिणाम ना मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। हालांकि विफलता के बावजूद आप हताश नहीं होंगे और पुनः आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से संपन्न हो जाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भी अनुकूल समय है। लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने कार्यस्थल पर ना होने दें। वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे। इस समय प्रेम प्रसंगों में ज्यादा ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। बदलते मौसम का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी लापरवाही ना बरतें।

कर्क:
नजदीकी संबंधियों से मेल मुलाकात द्वारा कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। समय सफलता दायक है। अपनी योजना तथा गतिविधियों के बारे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें, निश्चित ही आपको लाभ होगा। आर्थिक कशमकश रह सकती है। कहीं भी धन संबंधी निवेश ना करें क्योंकि पैसा वापस मिलना बहुत मुश्किल रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में क्वांटिटी के चक्कर में क्वालिटी से समझौता न करें। कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकल सकता है या डील भी कैंसिल हो सकती है। पार्टनरशिप के बिजनेस में बहुत अच्छी उपलब्धि मिलने के योग हैं। पति-पत्नी को उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। विवाह योग्य के लिए उचित रिश्ता भी आने की संभावना है। कामकाज की अधिकता का असर स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। अपने रहन-सहन तथा खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

सिंह:
कई कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुनें और अमल करें। प्रकृति आपके लिए शुभ अवसर बना रही है। सूझबूझ से लिए गए निर्णय आपको और अधिक सक्षम बनाएंगे। अपनी क्षमता से अधिक काम करने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाए उचित योजना बनाकर ही क्रियान्वित करें। नकारात्मक बातों पर ध्यान देने से आपकी सोच और स्वास्थ्य प्रभावित होंगे। व्यावसायिक कार्यों में की गई मेहनत के उचित परिणाम ना मिलने से मन में कुछ चिंता बनी रहेगी। मीडिया और रचनात्मक बिजनेस से जुड़े लोग अच्छा काम करने की वजह से मुनाफा कमा सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए भी समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। व्यस्तता के साथ-साथ उचित आराम भी लेना जरूरी है। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं।

कन्या:
कोई लक्ष्य हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा तथा परिवार के साथ मनोरंजन और मस्ती में दिन व्यतीत होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ने से आपको आत्मिक खुशी ही मिलेगी। युवाओं को अपनी प्रतिभा जाहिर करने का मौका मिलेगा। व्यर्थ की बहसबाजी में ना पड़ें। बेहतर होगा कि व्यर्थ की गतिविधियों से दूर ही रहें। अध्ययनरत लोगों को अपनी पढ़ाई के प्रति और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अन्यथा लापरवाही का असर आपके रिजल्ट पर पड़ सकता है। कारोबारी गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। अपनी कार्य क्षमता में कमी ना आने दें। कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल होने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। युवाओं को अपनी पहली इनकम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य पर विचार विमर्श होगा। दांपत्य संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। संबंधियों और मित्रों के साथ गेट-टुगेदर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें।

तुला:
घर से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से निभाएंगे। किसी कीमती चीज की खरीदारी भी संभव है। कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। किसी बनते हुए काम में रुकावट आने से आपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। धैर्य और संयम रखें तथा उचित समय का इंतजार करें। युवाओं को अपने करियर के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवसाय में बनाई गई योजनाओं को फलीभूत करने का अनुकूल समय है। विरोधियों की गतिविधियां नजरअंदाज न करें। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक डीलिंग करते समय ध्यान रखें कि किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से घर में सुकून भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व करियर के साथ नुकसान कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु पॉल्यूशन और वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं।

वृश्चिक:
आज आप अपना कोई लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। रुका काम सरलता से पूरा हो जाएगा। धार्मिक संस्थाओं के साथ सेवा संबंधी कार्यों में रुचि लेना आपको मानसिक सुकून देगा। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान तथा रुतबा बना रहेगा। किसी भी पारिवारिक समस्याओं को शांति से समझाएं। वाद-विवाद की स्थिति ना बनने दें। इस समय आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। गुस्सा और जल्दबाजी करना नुकसानदायक रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक मेहनत और व्यस्तता रहेगी। उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। संबंध में किसी प्रकार की भी कटुता ना आने दें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां स्थगित कर दें। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। पति-पत्नी का आपसी सहयोग एक दूसरे का आत्मविश्वास बनाकर रखेगा तथा प्रेम संबंधों में भी और अधिक घनिष्ठता आएगी। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। पोल्यूशन और वर्तमान मौसम के वजह से एलर्जी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

धनु:
दिन सुखद व्यतीत होगा। कुछ उलझे हुए कार्य व्यवस्थित होंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ दोस्ताना संबंध बनेंगे। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर ना लें। प्रैक्टिकल हो कर निर्णय लेने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। किसी भी तरह के मनमुटाव जैसी परिस्थितियों को बढ़ने ना दें, इसका असर वातावरण को खराब करेगा। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में बाधा आ सकती है। कोई गलती होने पर उसे तुरंत सुधारने की कोशिश करें, वरना समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। फिर आप निश्चिंत होकर अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे, लेकिन नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी हासिल करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों पर काम ज्यादा रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित और आनंदित रहेंगे। मौसमी बदलाव की वजह से मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस होगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन में भी व्यतीत करें।

मकर:
अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी आंतरिक उपलब्धियों को भी हासिल करना आपको खुशी देगा। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है। खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा। अपने स्वभाव में परिपक्वता लाएं। विपरीत परिस्थिति आने पर गुस्से और आवेश की बजाय धैर्य और शांति से समस्याओं को सुलझाएं। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक ना होने दें, अन्यथा आपके साथ धोखा होने की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। आपकी अच्छी छवि की वजह से मार्केट से आपको अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज करने से परेशानियां बढ़ेंगी। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। परंतु घर में ज्यादा हस्तक्षेप रखना ठीक नहीं है। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही करना आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है तथा अपने अंदर सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे।

कुंभ:
आपकी कोई योजना अथवा लक्ष्य फलीभूत होने वाला है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अगर प्रॉपर्टी संबंधी सेल परचेज की कोई गतिविधि चल रही है, तो कुछ व्यवधान आने के बाद ही सफलता मिलेगी। इसलिए चिंता ना करें। मित्रों से मेल मुलाकात होगी। बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। इस समय किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने में आलस या सोच-विचार ना करें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। अपनी योजना और गतिविधियों के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें। व्यवसाय में सारे फैसले स्वयं ही लें और कार्यक्षेत्र पर पूरी नजर भी रखें। आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें, क्योंकि इनमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। सरकारी सेवारत लोगअपने कार्यों को उचित तरीके से पूरा कर पाएंगे। परिवार में व्यवस्थित तथा सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी और नजदीकियां बढ़ेंगी। खांसी, जुखाम की वजह से छाती में कुछ दर्द जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। मौसम से अपना बचाव रखें तथा अपनी जीवनशैली को भी सुव्यवस्थित रखें।

मीन:
घर के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद बना रहेगा। बहुमूल्य उपहार भी मिलेगा युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्नता महसूस करेंगे। आज अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। दूसरों की जिम्मेदारियों को अभी अपने ऊपर ना लें। क्योंकि कमजोरी और थकान की वजह से आप उन्हें पूरा करने में असमर्थ भी रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की बातों में पड़कर अपनी पढ़ाई के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। व्यवसाय में व्यक्तिगत कार्यों की वजह से ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा, और काम भी चलता रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी कारोबार में अभी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। लेनदेन में फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उचित बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य रखने से नजदीकियां बढ़ेंगी। तनाव और थकान जैसी परिस्थितियों से दूर रहें। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। एसिडिटी की वजह से खान-पान के प्रति लापरवाही ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top