Date:

आज का राशिफल

मेष:
आपका कोई रुका काम पूरा हो सकता है। कोई भी फैसला लेते समय अपने दिल की आवाज सुनें। आपकी अंतरात्मा आपको सही रास्ते पर बढ़ने की प्रेरणा देगी। घर में अनुशासित माहौल रहेगा। बच्चे भी अपनी पढ़ाई पर एकाग्र चित्त रहेंगे। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से भी दूरी बनाकर रखें। वरना आपके मान सम्मान पर भी आंच आ सकती है। किसी भी बाहरी गतिविधि अभी कोई लाभ नहीं होने वाला है। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने से बेहतरीन परिणाम सामने आएंगे। फोन या इंटरनेट के जरिये बिजनेस की महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। महिला वर्ग अपने व्यवसाय के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहेंगी। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों में मुलाकात का अवसर बनेगा। पाॅल्यूशन और भीड़-भाड़ में जाने से अपना बचाव रखें। इंफेक्शन की आशंका है। योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।

वृष:
ग्रह स्थिति अनुकूल है। व्यस्तता के बावजूद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संपर्क में रहेंगे। अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल आप स्वयं ही निकालने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक सफल भी होंगे। मित्रों के साथ सामूहिक यात्रा का प्लान भी बन सकता है। भावनाओं में बहकर आप कभी-कभी अपना नुकसान भी कर बैठते हैं। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें, बल्कि अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखना उचित है। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। व्यावसायिक गतिविधियों में मंदी रहेगी। बेहतर बनाने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाना होगा। हालांकि कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपनी लापरवाही से किसी कार्य में गलती कर सकते हैं। घर की व्यवस्था में मधुरता तथा आपसी सामंजस्य उचित रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में पड़कर समय नष्ट ना करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करें। अपने सामर्थ्य से अधिक कार्य करना आपको थका देगा।

मिथुन:
योजनाबद्ध और एकाग्रचित्त रहने से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, आज वही आपके पक्ष में आएंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही से खुशनुमा माहौल बनेगा। हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आप के अधूरे काम संपन्न हो जाएंगे। सिर्फ धैर्य और शांति बनाए रखें। पारिवारिक लोगों से अपनी परेशानी शेयर करने तथा मदद लेने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। अपनी वर्तमान व्यावसायिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाएं तथा अपने संपर्क सूत्र तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों को मजबूत करने में ज्यादा ऊर्जा लगाएं। इस समय किसी भी नए काम में रिस्क ना लें। ऑफिशियल यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को बच्चे की किलकारी संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको प्रफुल्लित करेंगी। त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। पोल्यूशन और ज्यादा भीड़-भाड़ वाले वातावरण से अपना बचाव करें।

कर्क:
समय मान-प्रतिष्ठा वर्द्धक है। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों से बातचीत करके अपने आपको हल्का महसूस करेंगे। आज शानदार समय व्यतीत होगा। दैनिक कार्यों के साथ-साथ आप अन्य कार्य बड़ी सहजता से पूरा कर पाएंगे। अपने बजट को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सीमित व संतुलित रखें। भूमि या वाहन के लिए अगर ऋण लेने का बन रहा है, तो उस पर एक बार पुनःविचार अवश्य करें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। जॉब और बिजनेस में कोई काम रुक सकता है। किसी अनुभवी की सलाह मानें। शेयर बाजार और तेजी-मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी से काम करें। विस्तार की योजना पर भी निवेश फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक सदस्य हर मुश्किल से मुश्किल स्थिति में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। प्रेम प्रसंगों के अवसर तो मिलेंगे, परंतु उसे निश्चित दूरी में रखनी चाहिए। सर्दी-खांसी व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती हैं। रोग निवृत्ति के प्राकृतिक तरीकों पर अधिक भरोसा करें।

सिंह:
काफी समय से रुके हुए कुछ कार्यों में आज गति आएगी। दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजनाएं बना लें। आपके काम बेहतरीन तरीके से बनते जाएंगे। संतान की तरफ से भी चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति रहेगी। साथ ही किसी नजदीकी दोस्त के साथ भी संबंध खराब होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने गुस्से पर काबू रखें। युवा वर्ग अपने करियर से संबंधित किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में बेहतर ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही कार्य प्रणाली में उचित गति भी आएगी। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया मुश्किल भी पैदा कर सकता है। सरकारी सेवारत लोगों को अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों का आपसी सामंजस्य वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। मित्रों के साथ में मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। बदलते मौसम की वजह से सिर दर्द और थकान महसूस होगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

कन्या:
कोई खास कार्य बन जाने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिलने की संभावना है। अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। भावनाओं में बहकर कुछ गलत निर्णय भी हो सकते हैं। संतान की किसी गलत गतिविधि से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु आपकी समझदारी और सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल आएगा। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी और उसके बेहतर नतीजे भी मिलेंगे, लेकिन दूसरों की सलाह पर आंख मूंदकर के भरोसा विश्वास न करें। ऑफिस का माहौल सुकून भरा बना रहेगा। परिवार जनों के साथ कोई मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम बनेगा। लव पार्टनर का सानिध्य को प्रसन्न रखेगा। वाहन आदि सावधानी पूर्वक चलाएं। गिरने और चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। किसी भी तरह का जोखिम लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा।

तुला:
व्यस्तता के बावजूद अपनी रुचि संबंधी कार्यों के लिए समय निकाल लेंगे और इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। व्यस्त दिनचर्या में कुछ बदलाव आने से मानसिक सुकून रहेगा। युवाओं को अपने किसी सराहनीय कार्य की वजह से तारीफ मिलेगी। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। साथ ही सचेत रहे क्योंकि नजदीकी संबंधी ही आपकी समस्या का कारण बन सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से कुछ तनाव रहेगा। कारोबार में नई योजनाएं बनेंगी। अपनी फाइल या पेपर व्यवस्थित रखें। कोर्ट केस संबंधी काम रुके रहेंगे। शेयर बाजार, कमोडिटी में सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। घर-परिवार में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई उचित रिश्ता आने की संभावना है। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से परेशान लोग अपना विशेष ध्यान रखें। तनाव की वजह से समस्या बढ़ सकती है।

वृश्चिक:
दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। आज आप जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से बहुत ही सकारात्मक महसूस करेंगे। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है। किसी की मदद करने के साथ-साथ अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें। लेन-देन के मामलों में कुछ नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है। मनोरंजन के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। कोई भी निर्णय लेते समय दूसरों पर निर्भर ना रहें तथा खुद ही अपनी समस्या का समाधान निकालें। अगर कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है तो बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग पेपर वर्क करते समय लापरवाही ना करें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।अविवाहित लोगों के लिए कोई विवाह संबंधी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। बदलते मौसम का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। अपना ध्यान रखें और नियमित रूप से व्यायाम और योगा करते रहें।

धनु:
आप योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन तरीके से कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। घर के सदस्यों को ऑनलाइन शॉपिंग कराने में खुशी महसूस होगी। संबंधियों के साथ रिश्तो में मधुरता आएगी। कोई राजनैतिक संपर्क भी बनेगा। किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय लापरवाही ना करें, धैर्य बनाकर रखें। आलस और सुस्ती जैसी आदतों पर काबू रखें। वक्त के अनुसार खुद में भी बदलाव लाना जरूरी है। बिजनेस संबंधी रुका काम पूरा होगा। दूरदराज के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण आर्डर मिलने की संभावना है और आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें। जीवनसाथी तथा घर-परिवार के प्रति आपका सहयोग और समर्पण की भावना घर के माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेंगे। लव पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही ना बरतें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

मकर:
समय अनुकूलता वाला है। गंभीरता और मेहनत से अपने कार्यों पर ध्यान दें। सभी कार्य व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे। अगर किसी भी तरह का कोई विवाद चल रहा है, तो समय रहते सुलझ भी जाएगा। विद्यार्थियों की अपनी किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। शॉपिंग आदि करते समय लापरवाही ना करें। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा करने से बजट बिगड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में खटास ना आने दें। बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें।  व्यावसायिक गतिविधियों पर पूरी एकाग्रता से कार्य करें। कोई मन मुताबिक व्यावसायिक कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। ऑफिस के कागजात बहुत संभालकर रखने की जरूरत है। वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे। परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से अलगाव भी उत्पन्न हो सकता है। बहुत अधिक व्यस्त रहने की वजह से थकान और तनाव रहेगा। उचित आराम अवश्य लें। वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं।

कुंभ:
ग्रह स्थिति आपके भाग्य को और अधिक प्रबल कर रही है। किसी दीर्घकालीन लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ रहा है। कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें, इससे आप को सुकून मिलेगा और एकाग्रता बड़ेगी। भावनाओं में बहकर किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। कहीं निवेश करने या किसी को पैसा उधार देने से पहले की तरह जांच-पड़ताल करना जरूरी है, अन्यथा अपना नुकसान कर सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर फोकस रहें। व्यवसाय में कई तरह के कार्यों में व्यस्तता रहेगी, परंतु अभी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलेंगे, लेकिन हिम्मत ना हारें। जल्दी ही उसके अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। काम के साथ साथ उचित आराम लेना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और पैरों में दर्द की शिकायत रहेगी।

मीन:
व्यस्तता के बावजूद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भी संपर्क बना रहेगा। किसी मित्र द्वारा खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्म की गतिविधियों में भी आपका रुझान बढ़ेगा। लेनदेन के मामले में आप के साथ कभी धोखा होने की आशंका है। राजनैतिक लोगों तथा गतिविधियों से दूर रहें। अभी आपको इनसे संबंधित और अधिक जानकारी लेने की जरूरत है। इस समय किसी भी रिस्क प्रवृत्ति के काम में ना तो रुचि लें और ना ही निवेश करें। जॉब और बिजनेस में कुछ कड़े फैसले लेने पड़ेंगे, जो कि कामयाब भी होंगे। साझेदारी से जुड़े कारोबार में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। लापरवाही से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी कर्मचारी के साथ चल तनाव किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। पति-पत्नी के संबंध में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी, जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। आपसी सामंजस्य बनाकर रखने की कोशिश करें। तनाव की स्थिति से अपने आप को दूर रखें। इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top