Date:

आज का राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। पारिवारिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आप पूरी सक्रियता दिखाएंगे और अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की किसी बात को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो वह आज आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको कामकाज में आलस्य को दिखाने से बचना होगा, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकते हैं।
वृष 
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपकी वाणी की सौम्या आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आपने यदि किसी को धन दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर निर्भर न रहे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए सबको साथ लेकर चलने के लिए रहेगा। संस्कारों पर पूरा जोर रहेगा। जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपकी किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको नवीन विषयों में पूरी रुचि बनाए रखनी होगी। छोटों की गलतियों को आप कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी शक्ति को बल मिलेगा। आपकी माताजी आपको यदि कोई जिम्मेदारी दे, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपसे साथी प्रसन्न रहेंगे।
कर्क
आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी बात को लेकर माता-पिता से बहसबाजी ना करें। अपने खर्चो के लिए बजट बनाकर चले, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में आपसे कोई बड़ी भूल हो सकती है, जिसका फायदा आपके साथी उठा सकते हैं। आपको बुद्धि और विवेक से काम लेना होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। जल्दबाजी में आप किसी काम को ना करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस का पूरा साथ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top