Date:

लोकतंत्र का गला घोंटने वाले, मोदी की गारंटी पर उठा रहे सवाल’- पीएम मोदी

नई दिल्ली। पीएम मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं जो शुक्रवार को शुरू हुई और बुधवार को समाप्त होगी। इस दौरान पीएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को धन्यवाद दिया और कहा कि आज मैं खड़गे जी का भी विशेष आभार प्रकट करता हूं। मैं उस दिन इन्हें बहुत ध्यान और आनंद से सुन रहा था। लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी हमें खल रही थी, वो इन्होंने यहां पूरी कर दी।
उन्होंने कहा कि दो स्पेशल कमांडर उस दिन नहीं थे, इसलिए भरपूर फायदा खड़गे जी ने उठाया। खड़गे जी को चौके-छक्के मारने का मजा आ रहा था। उन्होंने एनडीए को 400 सीटों को आशीर्वाद दिया। उनका आशीर्वाद सिर आंखों पर। पीएम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की आवाज का गला घोंटने का सदन में प्रयास किया गया था। मेरी आवाज को आप दबा नहीं सकते। देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी है। इसलिए मैं भी इस बार पूरी तैयारी के साथ आया हूं।

‘मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे’
पीएम ने कहा कि जिस कांग्रेस ने OBC को पूरी तरह कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने सामान्य वर्ग के गरीबों को कभी आरक्षण नहीं दिया, जिसने बाबा साहब को भारत रत्न के योग्य नहीं माना, केवल अपने परिवार को भारत रत्न देते रहे। वो अब हमें उपदेश दे रहे हैं, वो अब हमें सामाजिक न्याय का पाठ पढ़ा रहे हैं। जिस कांग्रेस के अपने नेता की कोई गारंटी नहीं है, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं।

‘कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से प्रभावित रही’
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने नैरेटिव फैलाया, जिसका परिणाम हुआ कि भारत की संस्कृति और संस्कारों को मानने वाले लोगों को बड़े हीन भाव से देखा जाने लगा। इस प्रकार हमारे अतीत के साथ अन्याय किया गया। इसका नेतृत्व कहां होता था, ये दुनिया भलीभांति जानती है। कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से प्रभावित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top