एसटीएफ ने उजागर किया करोड़ों का अंतरराष्ट्रीय पार्सल फ्रॉड, नाइजीरियाई मास्टरमाइंड गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के अंतरराष्ट्रीय पार्सल फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। टीम ने इस मामले के मास्टरमाइंड, नाइजीरियाई नागरिक कोलिनस उगोचुक्वु न्वाएमुका को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

एसटीएफ के मुताबिक आरोपी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को विदेशी पार्सल भेजने के नाम पर ठगी करता था। आरोपी के कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, कई पासपोर्ट और पांच बैंक खाते (जो आरोपी की पत्नी के नाम पर हैं) बरामद किए गए हैं। इन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पत्नी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। एसटीएफ टीम मामले में अन्य सहयोगियों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top