Date:

बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुई प्रियंका गांधी, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में नहीं होंगी शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने शुक्रवार को खुद एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी। प्रियंका गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने वाली थीं, लेकिन अब वे यात्रा में नहीं जाएंगी। उन्होंने कहा कि सेहत में सुधार होते ही वह इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, ‘मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।’

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें आज शाम उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा फिलहाल बिहार में है और शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top