पतंजलि योगपीठ और बीकेटीसी आयुर्वेद व योग के क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम

पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण से हुई चर्चा

हरिद्वार। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पतंजलि योगपीठ पहुंच कर ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान आयुर्वेद, जड़ी-बूटी उत्पादन और अध्यात्म को लेकर चर्चा हुई। पतंजलि योगपीठ और बीकेटीसी के समन्वय से आयुर्वेद, योग, आध्यात्म के क्षेत्र में कार्य किये जाने की संभावनाओं पर भी वार्ता हुई।

बीकटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा आयुर्वेदिक फार्मेसी एवं प्रशिक्षण विद्यालय का संचालन किया जा रहा है जहां भेषज-कल्पक वैद्य पाठ्यक्रम प्रशिक्षण तथा पंचकर्म प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही जड़ी- बूटियों पर भी कार्य किया जाता है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम भी पहुंचे । और उन्होंने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी हंसप्रकाश महाराज के एकादश निर्वाण दिवस उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्रप्रकाश  महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

One thought on “पतंजलि योगपीठ और बीकेटीसी आयुर्वेद व योग के क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम”

  1. Thank you for putting this together! I honestly appreciated how you explained “पतंजलि
    योगपीठ और बीकेटीसी आयुर्वेद
    व योग के क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम –
    India Times Group” — it’s rare to see such a down-to-earth write-up.
    These days I’m following online platforms myself,
    so I started a small guide here: Mad Casino et son pack Keep it up!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top