कबूतर पकड़ने से नाराज़ पड़ोसियों ने की नाबालिग की हत्या,

पंजाब –  मानसा जिले के सरदूलगढ़ के पास स्थित रोडकी गांव में एक 13 वर्षीय छात्र की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक छात्र राजा सिंह को कबूतरबाजी का शौक था, और वह अक्सर पड़ोसियों के कबूतरों के पीछे दौड़ता था। परिवार का आरोप है कि पड़ोसियों ने उसे धमकाया और शनिवार देर रात उसका शव मिला। पिता लखविंदर सिंह ने तीन व्यक्तियों—त्रिलोचन सिंह, तेजा सिंह और काला सिंह—पर हत्या का आरोप लगाया।

परिवार ने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। थाना प्रभारी बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top