Date:

6 महीने जेल में बिताने के बाद सासंद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

नई दिल्ली। आम आमदी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार संजय सिंह को लगभग 6 महीने बाद जमानत दे दी है।लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से ठीक पहले संजय सिंह को जमानत मिलना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राहत की बात है। मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल भी आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने बीते साल अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ED ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया।

 

संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने भी ट्वीट किया है। AAP नेता ने ट्वीट किया, ‘सत्यमेव जयते!।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top