IRCTC का बड़ा बदलाव: 15 जुलाई से ट्रेन टिकट बुकिंग होगी और तेज, नई वेबसाइट लॉन्च

पूजा भट्ट

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही IRCTC की वेबसाइट पर ट्रेन टिकट बुक करना पहले से ज्यादा आसान और तेज होने वाला है। रेलवे के डिजिटल प्लेटफॉर्म में बड़ा बदलाव किया जा रहा है, जिससे लॉगिन की दिक्कतें, वेबसाइट की धीमी स्पीड और तकनीकी परेशानियों को काफी हद तक दूर किया जाएगा।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि 15 जुलाई तक IRCTC वेबसाइट का नया और अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि नई वेबसाइट को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि पीक ऑवर्स और तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान भी सर्वर पर अतिरिक्त दबाव न पड़े और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके

रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, नई वेबसाइट का फोकस टिकट बुकिंग प्रक्रिया को तेज, सरल और अधिक भरोसेमंद बनाना है। वेबसाइट का इंटरफेस पूरी तरह नया और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाया जा रहा है ताकि यात्रियों को कम समय में आसानी से टिकट मिल सके। इसके साथ ही वेबसाइट की प्रतिक्रिया क्षमता यानी रिस्पॉन्स टाइम को भी बेहतर किया जाएगा।

इस बदलाव की शुरुआत जयपुर से हुई। हाल ही में जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग छात्रा लाभिषा मीणा ने रेल मंत्री के सामने IRCTC वेबसाइट से जुड़ी समस्याएं रखीं।

छात्रा ने बताया कि टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट की धीमी स्पीड, बार-बार आने वाले जटिल कैप्चा और पीक टाइम में सर्वर की समस्या के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है। कई बार तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान आम लोग टिकट लेने से भी वंचित रह जाते ह

शिकायत सुनने के बाद रेल मंत्री ने अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर डिजिटल प्लेटफॉर्म में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने तेजी से काम शुरू किया।
बताया गया कि अगले ही दिन रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रा लाभिषा मीणा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर उनके सुझाव लिए। अधिकारियों ने नई वेबसाइट का प्रारंभिक मॉडल भी साझा किया और उसे बेहतर बनाने के लिए छात्रा की राय शामिल की।

अब 15 जुलाई से यात्रियों को IRCTC पर एक नया, तेज और आसान टिकट बुकिंग अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Back To Top