Date:

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित है ISRO चीफ एस सोमनाथ

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ को कैंसर है। भारत के आदित्य-एल1 मिशन की लॉन्चिंग के दिन उन्हें इस बात का पता चला था। हालांकि, इसके बावजूद वो मिशन की लॉन्चिंग के काम में जुटे रहे थे। एस सोमनाथ ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

इसरो चीफ ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि खतरनाक बीमारी का पता चलने पर वो घबराए नहीं और अपना इलाज करवा शुरू किया। सोमनाथ ने कहा, ‘चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, उस समय यह मेरे लिए स्पष्ट नहीं था।’

उन्होंने कहा, ‘कैंसर के बारे में उसी दिन पता चला था जिस दिन आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च किया गया था। ये न केवल मेरे लिए बल्कि मेरे परिवार और सहकर्मियों के लिए भी एक झटका था. ये सभी इस चुनौतीपूर्ण समय में उनके साथ थे।’

2 सितंबर, 2023 को, जब भारत का पहला सोलर मिशन आदित्य एल1, सूर्य का अध्ययन करने के लिए अपनी यात्रा पर निकला, तो एस सोमनाथ का नियमित स्कैन हुआ, जिसमें उनके पेट में कैंसर का पता चला था। इस बीमारी की जानकारी मिलने के बाद वो आगे की जांच के लिए चेन्नई थे। इसके बाद एस सोमनाथ का ऑपरेशन हुआ और उसके बाद कीमोथेरेपी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top