Date:

झारखंड में कांग्रेस की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, बीजेपी में शामिल

रांची। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। गीता कोड़ा राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा की पत्‍नी हैं।

गीता कोड़ा फिलहाल झारखंड की सिंहभूम सीट से सांसद हैं। गीता कोड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्‍तीफा देकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सिंहभूम सांसद कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गठबंधन से नाखुश थीं।

झारखंड बीजेपी ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल संगठनात्मक नेतृत्व से प्रेरित होकर आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में चाईबासा लोकसभा सांसद गीता कोड़ा ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ’

गीता कोड़ा ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, ‘मैं आज बीजेपी में शामिल हो गई। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश को संकट में डाल दिया है। पार्टी कहती है कि वह सभी को साथ लेकर चलेगी, लेकिन वह केवल अपने परिवार को साथ लेकर चलती है।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top