Date:

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के अस्पताल में भर्ती, बुखार और सीने में संक्रमण से हालत हुई थी खराब

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण के लक्षणों के साथ पुणे के भारती अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। प्रतिभा पाटिल ने 2007 से 2012 तक 12वीं राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वह देश की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला थीं। पूर्व राष्ट्रपति की उम्र फिलहाल 89 साल है।

प्रतिभा पाटिल देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं थीं। प्रतिभा पाटिल के खिलाफ चुनावी मैदान में भैरोसिंह शेखावत थे। भैरोसिंह को हराकर प्रतिभा पाटिल बारहवीं राष्ट्रपति बनीं थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top