Date:

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय कपूर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक यूपी में कानपुर से विधायक रहे अजय कपूर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। अजय कपूर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव थे। कांग्रेस ने उन्हें बिहार के सह प्रभारी अजय कपूर की जिम्मेदारी भी दी थी। कानपुर से विधायक रह चुके अजय कपूर को कांग्रेस कानपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी।बता दें कि यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस 17 और समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कानपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे अजय कपूर शहर में एक बड़ा नाम हैं। इस बार सपा कांग्रेस के गठबंधन में कानपुर सीट कांग्रेस के पार आई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top