Category: क्राइम

बांका में राकेश शर्मा हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार, छह महीने से चल रहा था फरार

बांका। बिहार के बांका जिले में बल्लीकित्ता गांव के राकेश शर्मा के अपहरण और हत्या के मामले में करीब छह महीने से फरार चल रहे आरोपित नीतीश कुमार उर्फ बिट्टू ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। खगड़िया जिले के परबत्ता का रहने वाला आरोपित पुलिस रिमांड पर था। पूछताछ […]

फरीदाबाद में 1.04 करोड़ रुपये की डकैती का खुलासा, क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को दबोचा

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व सरपंच और प्रॉपर्टी डीलर अब्दुल कदीम के घर हुई 1.04 करोड़ रुपये की डकैती के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल के बल पर अब्दुल कदीम को बंधक […]

बांका में छह दिन से लापता महिला का बांध में मिला शव, पति समेत आठ लोगों के खिलाफ FIR

बेलहर। बिहार के बांका जिले में छह दिनों से लापता एक महिला का शव शुक्रवार को तरौना बांध से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान हरदिया गांव निवासी प्रदीप यादव की पत्नी उषा देवी (35) के रूप में हुई है। महिला के मायके पक्ष ने उसके पति समेत आठ लोगों […]

देवरिया में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पिता की हत्या का आरोप, वारदात के बाद बेटा फरार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रुद्रपुर क्षेत्र के बहोरवा गांव में शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर एक बेटे द्वारा अपने पिता पर डंडे से हमला करने का आरोप है। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद पिता को अस्पताल ले जाया […]

आरा में दिनदहाड़े हार्डवेयर कारोबारी की गोली मारकर हत्या, स्कूल से बच्चे को छोड़कर लौट रहे थे घर

आरा (भोजपुर)। बिहार के आरा में शनिवार सुबह अपराधियों ने एक हार्डवेयर कारोबारी को निशाना बनाकर उनकी हत्या कर दी। नवादा थाना क्षेत्र में बिहारी मिल ओवरब्रिज के पास सूर्य मंदिर के नजदीक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। कारोबारी स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार तीन हमलावरों […]

मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार; एक घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में छिनैती के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रिफाइनरी थाना पुलिस और एंटी रिवार्डेड टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक आरोपी सूरज उर्फ कालिया के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से […]

राहुल-पूजा दोहरे हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 3 लाख रुपये का जुर्माना

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक क्षेत्र में चर्चित राहुल मेहता और पूजा यादव दोहरे हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। करीब दो वर्ष पहले पति-पत्नी की हत्या कर उनके शव जलाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश तरुण कुमार की अदालत ने छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है। […]

सिरमौर में युवती की हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 45 हजार रुपये का जुर्माना

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में युवती की हत्या से जुड़े करीब आठ साल पुराने मामले में पांवटा साहिब की अदालत ने फैसला सुनाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कपिल शर्मा ने आरोपी शारिक रहमान को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा दी। अदालत ने विभिन्न धाराओं के तहत कुल […]

गाजियाबाद में ठगी का अनोखा तरीका: गहने डबल करने का लालच देकर युवक की चेन और अंगूठी लेकर फरार

साहिबाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में ठगी का एक मामला सामने आया है। मेवाड़ कॉलेज के नजदीक दो अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति को गहने दोगुने करने का लालच देकर उसकी सोने की चेन और अंगूठी ठग ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। […]

देवघर में झामुमो नेता के घर देर रात डकैती, परिवार को बंधक बनाकर नकदी और लाखों के जेवर लूटे

देवघर। झारखंड के देवघर में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नगर थाना क्षेत्र के बेलबगान मोहल्ले में गुरुवार देर रात चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाश झामुमो नेता ओमकार वर्णवाल के घर में घुस गए। घर में मौजूद परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर बदमाशों ने नकदी, सोने-चांदी के […]

Back To Top