Date:

ब्रेकिंग- गजल गायक पंकज उधास का मुंबई में निधन, 2006 में मिला था पद्मश्री

नई दिल्ली। गजल गायक पंकज उधास का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। 72 साल की उम्र में गजल गायक ने अंतिम सांस। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उधास परिवार के परिवार ने ट्वीट करउनके निधन की जानकारी दी। 2006 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वो अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी नाम के एक कस्बे का रहने वाला था। उनके दादा जमींदार थे और भावनगर राज्य के दीवान भी थे। उनके पिता केशुभाई उधास सरकारी कर्मचारी थे, उन्हें इसराज बजाने का बहुत शौक था। वहीं उनकी मां जीतूबेन उधास को गानों का बहुत शौक था। यही वजह थी पंकज उधास समेत उनके दोनों भाइयों का रुझान संगीत की तरफ हमेशा से रहा।

फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने 4 साल का लंबा संघर्ष किया। इसी दौरान उन्हें कोई बड़ा काम नहीं मिला। उन्होंने फिल्म कामना में अपने एक गाने को आवाज दी थी, लेकिन वो फिल्म फ्लॉप हो गई, जिस वजह से उन्हें भी कोई खास पॉपुलैरिटी नहीं मिली।
बाद में पंकज ने फिल्म नाम में काम किया और गजल ‘चिट्ठी आई है’ को अपनी आवाज दी। ये गजल उनके करियर के बेहतरीन गजलों में से एक है। इस गजल की ऐडिटिंग डेविड धवन ने की थी।

पंकज ने 11 फरवरी 1982 को फरीदा से शादी की थी। फरीदा एयर होस्टेस थीं। फरीदा के पिता रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर थे, इस वजह से पंकज बहुत डरे हुए थे, लेकिन उन्होंने अपनी बातों से उनका दिल जीत लिया। फरीदा के पिता दोनों की शादी के लिए मान गए। जिसके बाद दोनों की शादी हुई। दोनों की दो बेटियां नायाब और रेवा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top