Date:

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, यहां देखें BJP Candidate के नाम

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम शामिल है।
मध्य प्रदेश से बीजेपी ने राज्य की पांच रिक्तियों के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरुगन के अलावा तीन और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

क्या बोले अश्विनी वैष्णव?
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा के लिए नामांकित होने पर कहा कि वह बीजेपी के एक अनुशासित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने एक बार फिर अपनी सेवाएं देने की अनुमति देने के लिए पार्टी नेतृत्व, पीएम मोदी को धन्यवाद किया। उन्हें ओडिशा के लिए चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top