Author: India Times Group

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात

सीएम ने एलपीजी आपूर्ति बनाए रखने का किया अनुरोध देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में भेंट कर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आपदाजन्य संवेदनशीलता के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के […]

घरौंडा में पुलिस-आरोपी मुठभेड़ के बाद हंगामा, दलित समाज ने उठाए सवाल

करनाल –  घरौंडा क्षेत्र में सूरज हत्याकांड के एक और आरोपी गोविंदा को सीआईए-2 टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फुरलक-उपली लिंक रोड पर हुई कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का दावा है कि […]

महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विपक्षी दलों पर महिलाओं को आरक्षण के उनके अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महिलाएं अपना अधिकार लेकर रहेगी और जिन दलों ने सदन में विधेयक का विरोध किया है उन्हें आधी आबादी सबक सिखाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या […]

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में मालदेवता सरखेत निवासी मेधावी छात्रा साक्षी को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 15वीं रैंक हासिल करने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। काबीना मंत्री ने मेधावी छात्रा साक्षी को लैपटाप देने की घोषणा की। इस अवसर पर कैबिनेट […]

ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश

युद्धविराम से परमाणु मुद्दे तक, ईरान ने बातचीत की रखी शर्तें तेहरान। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत को दोबारा पटरी पर लाने के लिए एक नया कूटनीतिक प्रस्ताव सामने रखा है। तीन चरणों में तैयार इस फॉर्मूले को लेकर संकेत दिए गए हैं कि तेहरान अब सीधे […]

फतेहाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज

फतेहाबाद –  बालाजी कॉलोनी में शनिवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 28 वर्षीय मोनू कुमार पर 5-6 युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में […]

‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज

नई मार्वल सीरीज ‘स्पाइडर नोयर’ का इंतजार अब और दिलचस्प हो गया है, क्योंकि इसका पहला ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मेक्सिको सिटी में हुए एक खास इवेंट में ट्रेलर की झलक दिखाई गई, जिसके बाद इसे प्राइम वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी जारी कर […]

आदर्श नगर में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी पर FIR दर्ज

हिसार- आदर्श नगर में घरेलू कलह के बीच एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात युवक अंकित ने कमरे में चुन्नी के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसे मौत के लिए […]

बिहौली गांव में खेत मजदूर की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पानीपत – बापौली थाना क्षेत्र स्थित बिहौली गांव में खेत में काम करने वाले एक मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह खेत में 35 वर्षीय रणजीत सिंह का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते […]

सामान लेने गए ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दर्ज की FIR

गाजियाबाद –  लोनी कोतवाली क्षेत्र स्थित कंचन पार्क कॉलोनी में ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई का मामला हत्या में बदल गया। 25 अप्रैल को 6-7 युवकों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने के बाद गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक सोनू (32) ने रविवार शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद […]

Back To Top