लुधियाना में 13 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, टीचर्स पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप

पंजाब- लुधियाना में एक 13 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर स्कूल शिक्षकों के व्यवहार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना उसके घर की छत पर हुई, जहां उसने एक पाइप के सहारे चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी।

परिजनों को घटना का पता तब चला जब उन्होंने उसे घर में ढूंढना शुरू किया। छात्र का शव मिलने के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना डिवीजन छह की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस को छात्र के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस आधार पर पुलिस ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top