Date:

किसान आंदोलन के दौरान 63 साल के ज्ञान सिंह की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत हो गई। 63 साल के ज्ञान सिंह की हार्ट अटैक से मौत हुई। गुरूवार शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब ज्ञान सिंह का पार्थिव शरीर शंभू बॉर्डर लाया जा रहा है।
हार्ट अटैक से मौत होने वाले किसान ज्ञान सिंह गुरदासपुर जिले के चाचेकी गांव के रहने वाले हैं। किसान ज्ञान सिंह भतीजे जगदीश सिंह ने जानकारी दी।

बता दें कि देशभर के किसान दिल्ली से सटे राज्यों की सीमाओं पर हैं। वे ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत राजधानी में आने के लिए 13 फरवरी से कोशिशें कर रहे हैं। आज किसान आंदोलन का चौथा दिन है। 13, 14, 15 फरवरी तक तीन दिन ने संघर्ष के बाद किसानों और केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसान यूनियनों के नेताओं के साथ तीसरे दौर की बातचीत की। ये मीटिंग 15 फरबरी रात के करीब 8:30 बजे शुरू हुई मीटिंग 16 फरबरी सुबह 1:30 बजे तक चली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top