सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, कृष्णा कॉलोनी (कोरोनेशन अस्पताल के पीछे वाली गली) में सोमवार को एमडीडीए द्वारा पुलिस की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए, जो देखते ही देखते कहासुनी से मारपीट में बदल गए।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए डालनवाला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

अनुराधा सिंह (35 वर्ष)

चंद्र प्रताप सिंह (19 वर्ष)

राजीव यादव (29 वर्ष)

सागर कुमार (30 वर्ष)

 

Back To Top