पैसों के लेन-देन में युवक की हत्या, रोहतक पुलिस ने शुरू की दबिश

हरियाणा – रोहतक के पुराना आईटीआई मैदान के पास होटल चलाने वाले 27 वर्षीय सुमित की रविवार तड़के हत्या कर दी गई। सुमित कैलाश कॉलोनी का रहने वाला था और दो महीने पहले ‘फूडी फ्यूजन’ नाम से होटल शुरू किया था। हत्या के पीछे पैसे के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रौनक राणा और विशाल ग्रेवाल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने सुमित को मारकर उसका शव थार गाड़ी में डालकर मान अस्पताल में छोड़ दिया और फरार हो गए।

सुबह अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। रोहतक व झज्जर में पुलिस ने दबिश दी है। शव का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top