दिल्ली- पश्चिम विहार क्षेत्र में विजिलेंस विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभाग की टीम ने महिला उप निरीक्षक नीतू बिष्ट को एक मामले में कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि नीतू बिष्ट एक केस में पीड़ित पक्ष के समर्थन में कार्रवाई करने के बदले यह रकम मांग रही थी। पीड़ित की ओर से की गई शिकायत के बाद विजिलेंस ने रविवार को योजना बनाकर थाने के पास कार्रवाई की और उसे रिश्वत की रकम सहित धर दबोचा।
इस मामले में आरोपी महिला अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, विजिलेंस विभाग यह भी जांच कर रहा है कि कहीं इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क में अन्य पुलिसकर्मी या अधिकारी भी शामिल तो नहीं हैं।

