Date:

आज का राशिफल

मेष:
 सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आज दिन का अधिक समय व्यतीत होगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी। अपने उसूलों व सिद्धांतों के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करना आपको मजबूत बनाकर रखेगा। किसी से भी अपनी व्यक्तिगत बातें शेयर करना उचित नहीं है, क्योंकि कोई धोखा या ठगी कर सकता है। किसी भी समारोह आदि में जाते समय अपनी वस्तु की संभाल खुद करें। कोई नुकसान होने पर उसकी जिम्मेदार आप खुद ही रहेंगे। मशीनरी और तेल के बिजनेस में फायदा हो सकता है। काम पर पूरा ध्यान दें। हर काम से जुड़े दस्तावेज पूरे रखें। किसी तरह की इंक्वायरी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण रहेगा। विवाह सगाई जैसे कार्यों संबंधी व्यस्तता भी रहेगी। गले से संबंधित परेशानी जैसे खांसी, जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

वृष:
 आर्थिक गतिविधियां होंगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक और लाभदायक साबित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन के कार्यों में फायदेमंद डील हो सकती है। व्यक्तिगत गतिविधियों को लेकर समय सामान्य फल को देने वाला है। किसी खास कार्य में बहुत अधिक धन खर्च करने के उपरांत भी मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। धैर्य और संयम से अपने कार्यों को अंजाम दें, धीरे-धीरे परिस्थितियां स्वत: ही ठीक हो जाएंगी। बिजनेस के कामों में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, क्योंकि महत्वपूर्ण फैसले लेने में परेशानी होगी, हालांकि तय समय पर काम पूरे हो जाएंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को आज काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। एलर्जी व पेट से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

मिथुन:
 आज कोई व्यक्तिगत समस्या हल हो जाने से घर के रखरखाव संबंधी कार्यों पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। अपनी नजदीकी लोगों से मेल मुलाकात करने का मौका मिलेगा। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। नेट चैटिंग करते वक्त सावधानी बरतें, लापरवाही की वजह से मान-हानि की आशंका है। समय के अभाव की वजह से आपकी कोई इन्वेस्टमेंट संबंधी योजना बीच में ही रह सकती है। अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से संपन्न करने के लिए आपको खुद को भी व्यवस्थित होना पड़ेगा। बिजनेस संबंधी योजनाएं सफल होंगी। रुके काम भी दोबारा शुरू होंगे। मेहनत ज्यादा होगी। नौकरी में काम ज्यादा होने से परेशान रहेंगे। चिंता न करें, तरक्की होने की भी उम्मीद है। परिवारजनों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें इससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय निश्चित दूरी भी बनाकर रखना जरूरी है। स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने के लिए योग, ध्यान और जीवन शैली में बदलाव लाने का प्रयास करें।

कर्क:
 दिन की शुरुआत में ही फोन अथवा मीडिया के माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों को अपनी पढ़ाई अथवा करियर से संबंधित समस्याओं का कोई समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी। आपकी ही लापरवाही की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावटें भी आ सकती हैं। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय सावधानी बरतें। इस समय बाहरी गतिविधियों में बिजी होना समय और पैसे की बर्बादी ही है। बिजनेस बढ़ाने की नई योजनाओं पर प्लान होगा। बहुत मेहनत रहेगी, तो बेहतर नतीजे सामने आएंगे। सेल्स टैक्स, जीएसटी से जुड़े काम जल्दी पूरे कर लें। अच्छे मौके मिलने पर ज्यादा सोच-विचार करना ठीक नहीं है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और खुशहाली भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या रखें। खांसी, जुकाम तथा गले संबंधी किसी भी परेशानी को लापरवाही में ना लें।

सिंह:
 आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से कोई बाधित कार्य संपन्न हो सकता है। आज दिन को बहुत ही सकारात्मक तरीके से व्यतीत करें। आपके कई रुके हुए काम पुनः गति पकड़ेंगे और सफलता भी मिलेगी। कहीं भी निवेश करने से परहेज करें, नुकसान होने की स्थिति बन रही है। अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के साथ-साथ बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान रखें। आपसी संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। बिजनेस में बाहरी इंसान से बातचीत करते वक्त बहुत धैर्य और संयम रखें। जल्दबाजी में गलत फैसले हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में भी खुशनुमा और सुखद वातावरण बना रहेगा। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना लें, बल्कि दूसरों के साथ काम बांटने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

कन्या:
 आपको अपनी किसी विशेष योग्यता और काबिलियत के बल पर कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। इसलिए समय का सदुपयोग करें। अपने सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों को मजबूत बनाएं। ये संबंध भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं। ध्यान रखें कि गुस्सा व जल्दबाजी करना आपके कार्य को बिगाड़ भी सकता है। किसी के साथ भी बहुत अधिक बहसबाजी में ना पड़ें और अपने काम से ही मतलब रखें। सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी अवश्य रहें। बिजनेस में इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में फायदे के योग बन रहे हैं। किसी अनुभवी की मदद से सहयोग व सलाह से रुकी हुई गतिविधि भी शुरू होगी। नौकरी में अपने लक्ष्य को किसी अधिकारी की मदद से हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पति-पत्नी में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में संवेदनशील रहना जरूरी है। नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बरतना उचित नहीं है। अपनी सुरक्षा स्वयं करें। मौसम के अनुकूल अपना आहार-विहार रखें।

तुला:
 घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। आज विशेष तौर से स्त्रियां घरेलू कार्य को सहजता और सरलता से पूरा कर पाएंगे। रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन, पार्टी आदि में भी समय व्यतीत होगा। अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें। कोई मुसीबत आपके लिए ही खड़ी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा, कि अपने कार्यों पर ही व्यस्त रहें। नजदीकी रिश्तेदारों तथा भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके कार्य करने की नई तकनीक सफल रहेगी। लोग आपके कार्यों को पसंद करेंगे। मीटिंग आदि में भी आपकी उपस्थिति सराहनीय रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। नोकझोंक की वजह से घर का वातावरण कुछ डिस्टर्ब रहेगा। शांति और सूझबूझ से समाधान निकालें। युवाओं की दोस्ती में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। नजला, जुखाम रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और मौसम से अपना बचाव रखें।

वृश्चिक:
 अपने संपर्कों अथवा मीडिया द्वारा व्यक्तिगत तथा व्यवसाय संबंधी और अधिक जानकारी हासिल करें। घर को संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का भी विचार बनेगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग गलत संगति और आदतों से दूरी बनाए। अन्यथा इसका असर आपके करियर पर पड़ सकता है। कभी-कभी अत्यधिक काम के बोझ की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। थोड़ा धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता और अधिक बढ़ जाएगी। मेहनत व परिश्रम का उचित परिणाम मिलने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन में खुशी व आत्मविश्वास बना रहेगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। घर का माहौल सुखमय रहेगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ घनिष्ठता पारिवारिक माहौल को खराब कर सकती है। अत्यधिक व्यस्तता और कार्यभार की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। मेडिटेशन में कुछ समय व्यतीत करना तथा उत्तम साहित्य पढ़ना आपको ऊर्जावान रखेगा।

धनु:
 कोई इच्छित कार्य समय पर पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी आप हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। अगर किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ कुछ मनमुटाव चल रहा है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता से संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आमदनी कम और खर्चा अधिक वाली स्थिति भी रहेगी। फालतू के कार्यों में हो रहे खर्चों को नियंत्रण में रखें। वाहन से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है इसलिए समय अनुसार सर्विस करवाते रहें। बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। कोई लोन या ऋण के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को आज कोई खुशखबरी मिलेगी। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। जिसकी वजह से परिवार जनों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। घुटनों का दर्द तथा पेट की समस्या से परेशान रहेंगे। ज्यादा गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें।

मकर:
 इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें। कुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। आज सपने साकार करने का दिन है। कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे। परिवार की व्यवस्था को भी उचित बनाए रखने में आप का विशेष योगदान रहेगा। आपके निर्णय को प्राथमिकता दी जाएगी। आज कोई नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। परंतु अपनी कोई भी योजना दूसरों से शेयर ना करें। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की भी उम्मीद है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्य में परेशानी आ सकती हैं। पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोग और विश्वास घर की सुख-शांति को बनाकर रखेगा। किसी निकट संबंधी के यहां डिनर पर जाने का अवसर भी मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

कुंभ:
 आज का ग्रह गोचर आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। आपकी सकारात्मक तथा संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। युवा वर्ग अपने किसी टारगेट को लेकर पूरी तरह फोकस रहेंगे और उचित परिणाम भी हासिल करेंगे। समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में परिवर्तन लाना बहुत ही जरूरी है। किसी बात पर ज्यादा अड़ जाना या जिद करना उचित नहीं है। अनावश्यक खर्चो पर अंकुश लगाना होगा, क्योंकि इस समय आर्थिक स्थिति उत्तम नहीं रहेगी। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। हालांकि आज कोई महत्वपूर्ण डील होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से हल हो सकता है। परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज मस्ती में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर का वातावरण भी सुखद बना रहेगा। गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम की समस्या रहेगी। लापरवाही ना बरतें आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।

मीन:
 दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। बेहतरीन संपर्क भी बनेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों और गतिविधियों से खुद को दूर ही रखने की कोशिश करें। कभी कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से विमुख हो रहा है। इसका असर आपके रिजल्ट पर पड़ेगा। व्यवसाय संबंधी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती हैं। हालांकि अभी कार्यों की गति मध्यम ही रहेगी। धैर्य और संयम से मुश्किल समय निकल जाएगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर होगा। मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top