Date:

आज का राशिफल

मेष:
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सभी कार्य आपकी इच्छानुसार पूरे नहीं होंगे। छात्रों को मेहनत करने की आवश्यकता है। आज किसी मित्र की सहायता कर सकते हैं। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस और दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए यात्रा करेंगे। सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में दोस्त के सहयोग से काम बनेगा। जीवन साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। रिश्ते में ईमानदारी रखें। बच्चों को खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। अधिकारियों को आपकी काबिलियत की कद्र नहीं होगी, इससे मन क्षुब्ध रहेगा।

वृष:
आज मानसिक उलझन और तनाव झेलना पड़ सकता है। नौकरी बदलने का ख्याल अभी छोड़ दें। आर्थिक पक्ष यथावत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ मामूली परेशानी हो सकती है। अविवाहित व्यक्ति आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। प्रियजन से आज किसी बात पर अनबन हो सकती है। व्यावसायिक मामलों में लापरवाही नुकसानदेह रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। बाहर जाने से पहले खुद का ख्याल रखें। जो लोग नौकरीपेशा हैं वे लक्ष्य पूरा करेंगे और तनाव दूर होगा। साथी के साथ पुरानी यादों में खोएंगे और रोमांटिक होंगे। परिवार में हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा। पड़ोसियों की मदद करेंगे। घर में मांगलिक आयोजन से लाभ मिल सकता है।

मिथुन:
आज छात्रों को सफलता के लिए मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम की शुरूआत से पहले जीवनसाथी की सलाह लें। मन पूजा पाठ में लगा रहेगा। बिजनेसमैन को काफी फायदा हो सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय में अपने धोखा देंगे, लेकिन समझदारी से स्थिति को नियंत्रण में कर लेंगे। बीपी की समस्या से ग्रस्त रहेंगे। आंखों में परेशानी रहेगी। नौकरी के लिए प्रयासरत रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। शादी के लिए प्रस्ताव मिलेगा। आप का अपनों से मजबूत रिश्ता बनेगा। मां की सेवा करेंगे। अचानक से यात्रा करेंगे।

कर्क:
आज थोड़ी सी मेहनत करने से आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है| समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए तमाम काम परिवार वालों की मदद से पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी मधुर होंगे। ऑफिस में स्थितियां आपके फेवर में होंगी। आप की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। सरकारी नौकरी में उच्च पद पाएंगे। प्यार के लिए वक्त निकालें, वरना पछताना पड़ेगा। परिवार और बच्चों के लिए वक्त नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। दोस्त की मदद से धन लाभ होगा।

सिंह:
आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आर्थिक रूप से चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी की बातों में न आयें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। घर-परिवार की स्थिति भी ठीक रहेगी। आप को मॉडलिंग के पेशे से जुड़ने का मौका मिलेगा और सफलता भी। वर्कआउट करके सेहत को अच्छा रखेंगे। किसी बड़ी कंपनी, टाटा या रिलायंस से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। साथी की मनपसंद की बातें करेंगे और साथ में वक्त बिताएंगे।आप के परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। आप को लैपटॉप उपहार में मिल सकता है।

कन्या:
आज के दिन आप बिजी रहेंगे। आज धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। बचपन के किसी दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है। शाम के समय आलस्य महसूस हो सकता है। अपना फोकस बनाए रखें। काम  के सिलसिले में यात्रा करें और नौकरी में स्थानांतरण संभव है। कारोबार को बढ़ाने के साथ किसी पर विश्वास नहीं करें। गणेश जी की कृपा बरसेगी। आप की सेहत अच्छा रहेगा। खाने में संतुलन बनाकर चलें। ऑफिस के काम में लापरवाही से नुकसान होगा । सतर्क रहेंगे तो अच्छा रहेगा। आप का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। लेकिन किसी तीसरे की वजह से रिश्ते में खटास रहेगी। समय निकालकर परिवार से मिलेंगे और मौज-मस्ती करेंगे। यात्रा सुखद लेकिन ज्यादा होगी।

तुला:
आज आपकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नवीन रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक-जीवन खुशहाल रहेगा। दुर्घटनाएं हो सकती हैं इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। आज आप को कारोबार में उधार, लेन-देन से बचना चाहिए और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। सेहत का लाभ मिलेगा।आर्मी-एयरफोर्स में अपनी सेवा दें सकते हैं। आप के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा। आज बच्चों के भविष्य के लिए उन्हें खुद से दूर भेजना होगा। आज विदेश में नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है।

वृश्चिक:
आज आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। परिवार में उत्साह बना रहेगा। संतान पक्ष से भी आज आपको खुशी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। परिवार वाले आपको समझेंगे नहीं। आज परिवार की ओर से वाहन सुख मिल सकता है। पैतृक संपत्ति पर ऐश करेंगे। आप के बच्चों की तबियत खराब होने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। जमीन जायजाद या शेयर मार्केट में निवेश भविष्य में लाभ देगा। आप अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड से शादी का रिश्ता कंफर्म कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में वक्त बिताएंगे। परिवार के कामों में हाथ बटाएं। गरीबों को भोजन कराएं। शादी की बात बनेगी।

धनु:
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर काम पूरा करने के लिए ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापार में नया निवेश करने से पहले विचार कर लें। आर्थिक मोर्चों पर ज्यादा जोखिम उठाना पड़ेगा। घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आने से परेशान रहेंगे। आज आप को व्यवसाय से लाभ मिलेगा, आर्किटेक्चर से जुड़ा काम करें। आप की सेहत खराब हो सकती है और वाहन दुर्घटना की भी संभावना है। जो कला- मनोरंजन से जुड़े हैं उनको लाभ मिलेगा। जीवन साथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे और तारीफ मिलेगी। बच्चों को उपलब्धि हासिल होगी, इससे परिवार का माहौल बदलेगा। ऐसा महसूस होगा कि वह प्यार के लिए नहीं बना है।

मकर:
आज आपको आर्थिक मामलों में फायदा मिलने की संभावना है। आज मार्केटिंग से जुड़े लोगों को तरक्की का कोई मौका हाथ लग सकता है। बड़ों की मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सब कुछ ठीक चलेगा। आप परिवार के साथ अच्छा खासा टाइम स्पेंड करेंगे। घर में रौनक का माहौल बना रहेगा। बुद्धिमानी से काम लेंगे तो आज आपका व्यवसाय बढ़ेगा। घर और ऑफिस में संतुलन बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा। किसी के काम में दखल न दें। काम के दौरान विदेश में रहने का सपना आज पूरा होगा और खर्च भी नहीं होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और आपको बच्चों का सुख मिलेगा। किसी से इजहार कर सकते हैं। तीखी वाणी और ऊंची आवाज से बचें तथा वाद-विवाद की स्थिति ना आने दें। पैतृक संपति में सामान अधिकार मिलेगा।

कुंभ:
आज आपकी  बाधाएं और मुश्किलें दूर होने लगेंगी। पैसे की स्थिति में सुधार होगा। सोचने के बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। खुद को स्थापित करने का अच्छा समय है। आप राजनीतिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे । व्यवसाय विस्तार के लिए समय अच्छा है। आज मार्केटिंग और घूमने में समय बिताएंगे। बिजनेस भी चलेगा। आज शारीरिक परेशानी दोपहर बाद होगी। आज आप किसी नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देंगे और लाभ मिलेगा। आप का मन आज जीवनसाथी की बातों से खराब होगा। नाजा़यज रिश्ते की पोल खुल सकती है। किसी बात को लेकर आपकी पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। इंटीरियर डिजानिंग से जुड़ा व्यवसाय कर सकते हैं।

मीन:  
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है।कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। किसी की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज पैसों की कमी नहीं होगी। बिजनेस अच्छा चलेगा। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या घर कर सकती है। पढ़ाई करने वाले लोग आज करियर को लेकर सजग बनें। नई नौकरी मिल सकती है। आपकी जिंदगी में आज महिलाओं की ज्यादा सहभागिता रहेगी। प्यार को लेकर सजग रहें। सामाजिक सरोकार के काम में सहभागिता बनेगी। आज किसी खास दोस्त से खास तोहफा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top