कोंडागांव में निर्माणाधीन अस्पताल में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

जगदलपुर कोंडागांव जिले में बन रहे नए जिला अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, मौत की वजह को लेकर जांच जारी है।

इलाजरत युवक की रहस्यमयी मौत

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विक्रम महिलांगे (40 वर्ष), निवासी भट्टीपारा कुसमा के रूप में हुई है। विक्रम पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में उपचाररत था। सोमवार सुबह अस्पताल के निर्माण स्थल पर उसका शव देखा गया, जिसकी खबर मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए।

आत्महत्या या साजिश?

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत आत्महत्या थी या फिर इसमें कोई आपराधिक पहलू जुड़ा है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top