भाई व भतीजी की निर्मम हत्या करने वाले अभियुक्त को मुठफेड के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतीश मुखिया  मथुरा।  थाना गोविंद नगर अंतर्गत श्री कृष्ण जन्मभूमि के समीप रात को खाना खाते समय हुए आपसी विवाद में भाई व भतीजी की चाकू के द्वारा गोद कर की गई निर्मम हत्या के आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को आज रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।इस घटना के संबंध में गोविंद नगर थाने में रिपोर्ट पंजीकृत होने के बाद उच्च स्तर पर इस घटना की विभाग द्वारा जांच की जा रही थी जिसमें खिल्लन पुत्र शंकरलाल निवासी कटरा केशवदेव टी पोइन्ट वाली गली कटरा केशव देव गेट नं0 3 जन्मभूमि थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 32 वर्ष को चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर माहेश्वरी चौराहे पर बने जयसिंहपुरा बस स्टैण्ड के पास ( गोकुल रेस्टोरेंट के पास ) हुई मुठभेड़ के बात गिरफ्तार किया।

इस दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर फायर भी ओपन किया और पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायर किया गया जिसमें शातिर बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार हुआ। उसके कब्जे से अवैध असलाह कारतूस व एक अदद नाजायज चाकू/छुर्रा बरामद किया गया और घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।इस अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

इस मुठफेड पर भूषण वर्मा, उपाधीक्षक नगर मथुरा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा रात्रि के समय वाहनों की चेकिंग की जा रही थी जिस पर यह अभियुक्त भागने लगा और पुलिस ने पड़कर इसकी पहचान की गई जिसमें यह पाया गया कि अभियुक्त थाना गोविंद नगर अंतर्गत हुए डबल मर्डर में वांछित है और पुलिस द्वारा आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top