राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की शादी की अटकलें तेज, कौन हैं सोलापुर से कांग्रेस सांसद

नई दिल्ली। सोलापुर से कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे (Pariniti Shinde) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनके ट्रेंड होने की मुख्य वजह राहुल गांधी के साथ उनकी शादी की अफवाहें हैं। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रणीति शिंदे की शादी की अटकलें तेजी से फैल रही हैं, और नेटिजेंस उनकी पुरानी तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं, जो इन अफवाहों को और बल दे रही हैं।

सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह
यूट्यूब पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पत्रकार और यूट्यूबर दोनों नेताओं के बीच शादी की संभावना पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, इस समय तक इन अफवाहों की सच्चाई की पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रणीति शिंदे महाराष्ट्र कांग्रेस की तेजतर्रार युवा नेताओं में शामिल हैं और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं।

सोलापुर से चुनी जाने वाली पहली महिला सांसद
हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में प्रणीति ने पहली बार सोलापुर से चुनाव लड़ा और बीजेपी उम्मीदवार राम विट्ठल सतपुते को हराकर जीत हासिल की। प्रणीति सोलापुर लोकसभा सीट से चुनी जाने वाली पहली महिला सांसद हैं। उनके पिता सुशील कुमार शिंदे भी इस सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। सांसद चुने जाने से पहले, प्रणीति तीन बार महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य भी रह चुकी हैं और 2021 से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
प्रणीति शिंदे का जन्म 9 दिसंबर 1980 को उज्ज्वला शिंदे और सुशील कुमार शिंदे के घर हुआ था। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से स्नातक की पढ़ाई की है और एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं, जो अपने NGO ‘जयजुई’ (JaiJui) के माध्यम से लोगों की मदद करती हैं।

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान प्रणीति को अमरावती जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी टीम बनाई, तो उन्होंने प्रणीति को भी इसमें शामिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top