मथुरा( सतीश मुखिया ): आज सुबह 4:00 बजे तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण मथुरा शहर में आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। असमय हुई बारिश के कारण पूरे मथुरा शहर में जगह-जगह पानी भर गया है जिस कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त और त्रस्त है। इस कारण शहर में भयंकर जाम लग रहा है और रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे और कामगार अपनी नौकरी पर। इससे शहर के मुख्य मार्गो जिसमें भूतेश्वर और नया बस स्टैंड अंडरपास पर हुए जल भराव से पूरे शहर में ट्रैफिक अस्त-व्यस्त हो गया है और जिस कारण जगह आम लोग परेशान हो रहै है। श्री शशांक चौधरी, नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा वृंदावन के नेतृत्व में नगर निगम के कर्मचारी तत्काल पानी को निकालने के लिए की टीम के साथ जुटे हुए है । इस दौरान मौके पर नगर आयुक्त शशांक चौधरी ,अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सागर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, गोपाल गर्ग और सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश राजपूत अन्य निगम कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।
नगर आयुक्त ने कहा कि जल्दी यातायात सुचारु हो इसके लिए अंडर पास में फंसे हुए वाहनों को निकालने के लिए जेसीबी व अन्य संसाधनों से नगर निगम की टीम जुटी हुई है और जल्द ही हम इस अंडरपास को खोल देंगे जिससे कि आम जनता को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। श्री कृष्ण की नगरी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रचुर मात्रा में विकास हेतु भारी भरकम राशि दी जा रही है लेकिन यह राशि धरातल पर सही तरीके से नहीं लग पा रही ।अब सवाल यह उठता है कि जब प्रदेश और केंद्र सरकार ब्रिज विकास के लिए अपनी खजाने खोल रही है तब यह राशि कहां जा रही है और किसका विकास कर रही है यह सोचनीय है। क्या विकास कागजों में हो रहा है और यह राशि भ्रष्टाचार का शिकार तो नहीं हो गई। अभी 2 दिन पहले ही नगर विकास मंत्री, अरविंद कुमार शर्मा के साथ में मीटिंग के दौरान शशांक चौधरी, नगर आयुक्त ने कहा कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी नालियों की सही तरीके से सफाई की जाए जिससे कि नालियों का पानी सड़क पर नहीं आए और आम जनता को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े लेकिन नगर निगम कर्मचारी ने उनकी इस बात पर गौर नहीं किया और आज आम जनता को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।