राष्ट्रपति मुर्मू राज्यपालों के रूप में की नियुक्तिया

नई दिल्ली। “राष्ट्रपति मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में श्री बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति ने राज्यपालों के रूप में निम्नलिखित नियुक्तियाँ भी की हैं: –

हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल   सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें संघ शासित प्रदेश, चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top