एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से हुआ घायल
सतीश मुखिया
मथुरा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध मुक्त जनपद अभियान के तहत मुखबिर खास की सूचना पर थाना जैत पुलिस व रिवार्डेड टीम की थाना जैत पर पंजीकृत मु0अ0स0-343/2025 धारा – 191(2),191(3),190,109,126(2),115(2),352,61 B.N.S. में वांछित अभियुक्तगण रुस्तम राघव पुत्र ओमप्रकाश निवासी छटीकरा थाना जैत मथुरा उम्र करीब 29 वर्ष ,रवि पुत्र बृजविहारी निवासी छटीकरा थाना जैत मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष ,चन्द्रपाल पुत्र बलवीर सिंह उर्फ बल्लो निवासी थोक मनी चौमुहा थाना जैत मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष ,मनोज उर्फ मुकेश पुत्र खजान सिंह निवासी थोक मनी चौमुहा थाना जैत मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष से एनएच-19 हाईवे से प्रियकांतजू मन्दिर जाने वाले रजवाहे की पटरी पर हुई मुठभेड़, दौरान पुलिस मुठभेड़ एक अभियुक्त रुस्तम राघव उपरोक्त दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से हुआ घायल सहित 04 अभियुक्तगण उपरोक्त गिरफ्तार,

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 02 अदद खोखा व 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, नगद 49200 रू0 व एक कार टाटा कर्व रजिस्ट्रेशन नम्बर UP85CX5807 बरामद किया गया और घायल अभियुक्त रुस्तम राघव को उपचार हेतु संयुक्त जिला चिकित्सालय वृन्दावन भेजा गया।इन अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है और अन्य आपराधित इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।


