Date:

राममंदिर पर बुलडोज़र चलाने वाली कांग्रेस को जनता देगी वोट की चोट: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को हिमाचल प्रदेश के बड़सर के बिझड़ी स्थित ताल स्टेडियम में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर हमीरपुर लोकसभा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को पुनः भारी मतों से विजयी बनाकर हमीरपुर का सांसद व देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा, “भाजपा का दूसरा नाम विकास है और विकास का दूसरा नाम भाजपा है। आप पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं और भर- भर कर विकास पाएं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश ने कांग्रेस पार्टी के कई प्रधानमंत्री देश को दिए, उस उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी तक में लोग झुग्गी झोपड़ियों में रहने को मजबूर थे। लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज योगी जी ने उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त, माफिया मुक्त व दंगा मुक्त करने का काम किया है। आज भाजपा के शासन में उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बना है। योगी जी के संबोधन से हमीरपुर लोकसभा समेत पूरे हिमाचल का कार्यकर्ता अत्यंत उत्साहित व ऊर्जावान महसूस कर रहा है। जनता के अपार स्नेह आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं की मेहनत व मोदी जी की गारंटी के बलबूते हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र इस बार प्रचंड विजय का इतिहास रचेगा।

हमने विकास और विरासत को सहेजने के साथ ही हमने दिव्य-भव्य राम मंदिर के रूप में 500 वर्षों की प्रतीक्षा को भी ख़त्म करने का काम किया है। लेकिन कांग्रेस के ये नेता राम मंदिर को क्यों गिराना चाहते हैं? ये राममंदिर पर बुलडोज़र क्यों चलवाना चाहते हैं? जो भी लोग ये सोचते हैं कि वे राम मंदिर पर बुलडोजर चला सकते हैं, उनको पहले राम भक्तों का सामना करना होगा और राम भक्तों पर हमला करना होगाआखिर क्यों ये लोग भगवान राम को काल्पनिक कहते हैं. क्यों ये लोग हिंदू धर्म का अपमान करते हैं. राम और राममंदिर से नफ़रत करने वाले कांग्रेसी नेताओं को जनता वोट की चोट से चारों खाने चित्त करेगी।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज चुनाव परिणाम से पहले हीं कांग्रेस पार्टी हार मान चुकी है इसलिए वह कभी ईवीएम तो कभी इलेक्शन कमीशन तो कभी कुछ और पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों का आलम यह है कि आज उन्हें समर्थन भारत से नहीं बल्कि पाकिस्तान से मिल रहा है। विदेशी ताक़तें कांग्रेस से अपनी उम्मीदें लगाए बैठी हैं लेकिन भारतीय जनता अब कांग्रेस के हाथों में देश कभी नहीं देगी। यह वही कांग्रेस है जो सैन्य खरीद में भी भ्रष्टाचार करती है। यह वही कांग्रेस है जो सेना को कमजोर बनाना चाहती है। यह वही कांग्रेस है जो सेना के पराक्रम पर सवाल उठाती है और कसाब जैसे आतंकवादी के पकड़े जाने के बाद भी पाकिस्तान पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। कांग्रेस जनता के बीच अपनी विध्वसनीयता खो चुकी है इसलिए आज इनके नेता कार्यकर्ता सब हताश और निराशा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top