मथुरा( सतीश मुखिया)- भारत की सेना पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है।संपूर्ण देशवासी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सेना के साथ हैं। हम चाहते हैं पाकिस्तान नाम के नासूर को जड़ से समाप्त किया जाए।यह उदगार आज प्राचीन बद्रीनारायण मंदिर पर सेना को बल प्रदान करने हेतु महायज्ञ का आयोजन देवताओं का आवाहन करते हुए पूर्ण आहुति प्रदान करते हुए श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष एवं कृष्ण जन्मभूमि केस के हिंदू पक्षकार पंडित दिनेश फलाहरी ने कहे।उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष का प्रत्येक नागरिक पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही सरकार के साथ है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष पं चेतन स्वरूप पाराशर पं राजेश पाठक एवं
गुंजन शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म में हमेशा दुश्मन से मुकाबला करने एवं शुभ काम पर यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान होते आए हैं। आज हमने इसी के तहत महायज्ञ का आयोजन किया है। हमने सभी देवताओं का आवाहन करते हुए भारतीय सेना को बल प्रदान करने की प्रार्थना की है।इस अवसर पर राजेश शास्त्री, अंगराज ठाकुर उषा सोलंकी, मधु तोमर, रुचि सक्सैना, मंडल अध्यक्ष हिंदू सेना, ठाकुर नरेश सिंह ,राहुल गौतम सुधीर कुमार मौर्य, कन्हैया कौशिक, वंदना अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।
