एक देश एक चुनाव से होगा जनता का फायदा :विधायक मेघ श्याम सिंह, गोवर्धन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन आज

मथुरा( सतीश मुखिया ): भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्ध सम्मेलन गोवर्धन के गुरु कृपा गार्डन में आज शनिवार को सांय 4 बजे से होगा। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर मेघ श्याम सिंह ने बताया की कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद अरुण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विधायक ने बताया भाजपा की स्थापना दिवस पर विभिन्न अभियान शुरू किए गए। जिसके तहत मातृशक्ति पर चर्चा युवा सम्मेलन व्यापारी सम्मेलन अंबेडकर गोश्ठियां आदि हो चुकी हैं। यह अभियान 26 अप्रैल तक चला। एक देश एक चुनाव पर सम्मेलन में चर्चा कर जनता को इसके फायदे गिनाए जाएंगे।

1967 तक एक चुनाव हुआ करता था। कांग्रेस ने इसका दुरुपयोग किया। देश आज इसका दंश झेल रहा है। कई देशों में एक चुनाव होता है। विधायक ने एक देश एक चुनाव के फायदे की जनता में जाकर प्रचार करने की अपील की है।मथुरा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा यह सम्मेलन गोवर्धन व मथुरा विधानसभा का होगा। एक देश एक चुनाव होने से देश को फायदा होगा शिक्षा आदि प्रमुख व्यवस्थाओं पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। शिक्षा नीति के बजट से 30% अधिक चुनाव पर खर्च होता है। इससे चुनाव सस्ते होंगे। गोवर्धन चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने कहा देश का आर्थिक खर्च कम होगा और इसका लाभ जनता के पैसे का जनता की जनकल्याणकारी योजनाओं में और देश की समृद्धि में लगेगा। प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रबुद्धजन साधु संतों वकीलों शिक्षाविदों मीडिया कर्मीयों आदि चर्चा करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता कुंज बिहारी चतुर्वेदी, परशुराम, कान्हा शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि बृजेश अहेरिया, पार्षद अंकुर गुर्जर, बिरजो मेंबर, राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top