देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान” के तहत अब उत्तराखंड में भी महिला कांग्रेस ने राज्यस्तर पर इसकी शुरुआत कर दी है।
महिला कांग्रेस को किया गया अलग से लक्ष्य निर्धारित
राज्य महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि यह अभियान पहले से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित किया जा रहा था, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर महिला कांग्रेस को अलग से लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
50 हज़ार महिलाओं के हस्ताक्षर सौपने का है लक्ष्य
उन्होंने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी की महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से इस अभियान को चला रही हैं। महिला कांग्रेस का लक्ष्य 15 अक्टूबर तक 50 हजार महिलाओं और युवाओं के हस्ताक्षर एकत्रित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपने का है।


