द रियल हीरोज ऑफ इंडिया 2025 अवार्ड से सम्मानित हुए मधुकर

दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्टेट बैंक इंटरनेशनल, मॉरीशस के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं एमडी रह चुके मधुकर को बैंकिंग सेक्टर में अतुलनीय योगदान के लिए “द रीयल हीरोज़ ऑफ इंडिया 2025” अवार्ड से सम्मानित किया गया।

राजधानी दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य समारोह में मधुकर को इस गौरवशाली पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी के होल टाइम मेंबर मधुकर एक ऐसी बेमिसाल शख्सियत हैं, जिन्होंने करीब दो दशक पहले बिना किसी सरकारी सहायता के हजारों करोड़ के घाटे में चल रहे यूबीआई बैंक को मुनाफे में बदल कर सिस्टम में बैठे सभी विशेषज्ञों एवं दिग्गजों को चकित कर दिया था।

भेल (बीएचईएल) समेत भारत सरकार की कई कंपनियों में इंडडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत मधुकर को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं।

इस राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में लोकसभा सांसद मुकेश राजपूत और दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर रॉबिन हिबू के अलावा राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की सदस्य एवं पूर्व सांसद अंजू बाला, पद्मश्री कल्पना सरोज और फेलिक्स ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. डी के गुप्ता समेत सियासत, कला, साहित्य, सिनेमा, संस्कृति, कानून, पत्रकारिता, कारोबार और आध्यात्म जगत की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।

मुंबई स्थित संस्था बुद्धांजलि एवं जल, जंगल, ज़मीन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रख्यात समाजसेवी और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता ,सीमा समृद्धि एवं पार्श्व गायिका कल्पना पटवारी समेत कई प्रभावशाली महिलाओं को आयरन लेडी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top