They Call Him OG: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘They Call Him OG’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, खासकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में। इस बीच तेलंगाना सरकार ने फिल्म के लिए टिकट की कीमत बढ़ाने और रिलीज से पहले स्पेशल प्रीमियर शो की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। यह फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज़ होगी तेलेगु, तमिल और हिंदी।
24 सितंबर को होगा स्पेशल प्रीमियर
शुक्रवार को तेलंगाना सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया कि ‘OG’ का स्पेशल प्रीमियर शो 24 सितंबर को आयोजित किया जाएगा, यानी फिल्म की थियेटर रिलीज से ठीक एक दिन पहले। इस प्रीमियर शो के टिकट ₹800 में उपलब्ध होंगे। तेलंगाना सरकार की इस अनुमति से फिल्म के प्रचार में और भी ज्यादा रफ्तार आने की उम्मीद है।
टिकट की कीमतों में दिखेगा उछाल
तेलंगाना सरकार ने फिल्म के शुरुआती प्रदर्शन के दौरान टिकट कीमतों में भी बढ़ोतरी की अनुमति दे दी है। सिंगल स्क्रीन टिकट में 100 रुपये की बढ़ोतरी के साथ औसत मूल्य 277, मल्टीप्लेक्स टिकट में 150 रुपये की बढ़ोतरी के साथ औसत मूल्य 445 रुपये होगा। इस कदम से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की पूरी संभावना है।
आंध्र प्रदेश में नहीं मिला प्रीमियर का मौका
जहां तेलंगाना में प्रीमियर की इजाजत मिल गई है, वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रीमियर शो की मंजूरी नहीं दी है। यहां फिल्म की स्क्रीनिंग 25 सितंबर की रात 1 बजे से शुरू होगी। दिलचस्प बात यह है कि आंध्र में टिकट कीमत 1000 रुपये तक पहुंच गई है, जो तेलंगाना से भी ज्यादा है।
‘OG’ की स्टारकास्ट और कहानी
‘They Call Him OG’ एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा है, जो मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म के डायरेक्टर हैं सुजीत, और मुख्य भूमिका में हैं पवन कल्याण, जो ओजस गंभीरा के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म में कई दमदार कलाकार शामिल
इमरान हाशमी (साउथ डेब्यू), प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज जैसे कई बड़े सितारे फिल्म में नज़र आयेंगे, अब यहाँ देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा की इस मूवी का क्रेज किस हद तक लोगों को अपना दीवाना बनाएगा। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत पूरे देश में ‘They Call Him OG’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
They Call Him OG को लेकर तेलंगाना सरकार की यह पहल दर्शाती है कि फिल्म से कितनी बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। टिकट कीमत में बढ़ोतरी और प्रीमियर शो की इजाजत से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत कर सकती है।


