ऑफिस लंच ब्रेक में बनाएं शारीरिक संबंध: व्लादिमीर पुतिन का रूस के लोगों को अनोखा सुझाव

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने नागरिकों से एक अनोखी अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अपने काम के दौरान मिलने वाले लंच या कॉफी ब्रेक का उपयोग प्यार और शारीरिक संबंध बनाने के लिए करें। पुतिन का मानना है कि काम की व्यस्तता बच्चों के जन्म में रुकावट नहीं होनी चाहिए, और लोग अपने ब्रेक का सही उपयोग करें ताकि देश की जनसंख्या में वृद्धि हो सके।

घटती जन्मदर से चिंतित रूस
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते रूस ने बड़ी संख्या में युवाओं को खोया है। साथ ही, महिलाओं का फर्टिलिटी रेट गिरकर 1.5 बच्चे प्रति महिला तक पहुंच गया है, जबकि एक देश की जनसंख्या स्थिर रहने के लिए यह दर कम से कम 2.1 होनी चाहिए। इस गिरती जन्मदर से निपटने के लिए पुतिन ने यह सुझाव दिया है कि लोगों को काम के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के मौके का फायदा उठाना चाहिए ताकि जनसंख्या बढ़ाने की दिशा में योगदान हो सके।

“काम के बीच में बनाएं संबंध”
रूस के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. येवगेनी शेस्तोपालोव ने भी इस दिशा में लोगों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि काम के दौरान मिलने वाले लंच और कॉफी ब्रेक को लोग अपने परिवार को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें। उनका कहना है कि काम की व्यस्तता बच्चों के जन्म में बाधा का कारण नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसे “बेहद घटिया बहाना” करार दिया और कहा कि जीवन बहुत छोटा है, इसलिए हर मौका संतान वृद्धि के लिए उपयोग किया जाना चाहिए।

जनसंख्या वृद्धि के लिए उठाए गए कदम
रूस की सरकार ने हाल ही में जनसंख्या बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मॉस्को में 18 से 48 साल की महिलाओं की प्रजनन क्षमता की मुफ्त जांच की जा रही है। चेल्याबिंस्क इलाके में जन्मदर बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद भी दी जा रही है। इसके तहत 24 साल से कम उम्र की महिलाओं को प्रथम संतान के जन्म पर 1.02 मिलियन रूबल (करीब 9.40 लाख रुपये) दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, रूस में गर्भपात पर पाबंदियां बढ़ाई गई हैं और तलाक की फीस भी बढ़ा दी गई है ताकि दंपतियों को अलग होने से रोका जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top