पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 वर्ष की आयु में निधन

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके परिवार ने गुरुवार (8 अगस्त) को उनके निधन की पुष्टि की। इस खबर की जानकारी सबसे पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने दी। बुद्धदेव भट्टाचार्य लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हाल के दिनों में वे अस्पताल में भी भर्ती थे। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बुद्धदेव भट्टाचार्य का राजनीतिक करियर
बुद्धदेव भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के 34 वर्षों के शासन के दौरान अंतिम सीपीएम मुख्यमंत्री रहे। वे साल 2000 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद साल 2015 में उन्होंने सीपीआई के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति से इस्तीफा दे दिया। इसके अतिरिक्त, साल 2018 में उन्होंने पार्टी के राज्य सचिवालय की सदस्यता भी छोड़ दी थी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के अचानक निधन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। मैं उन्हें पिछले कई सालों से जानती हूं और वे बीते कुछ वर्षों में बीमार चल रहे थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि बुद्धदेव भट्टाचार्य को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top