दिल्ली के गोविंदपुरी में ड्रग रैकेट का खुलासा, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली-  पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोविंदपुरी इलाके में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में दो विदेशी तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 61.16 ग्राम एमडीएमए और 36.64 ग्राम कोकीन बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

इसके अलावा, आरोपियों से 8 मोबाइल फोन और 10,600 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top