शहर में बारिश से भरा पानी, ट्रिपल इंजन की सरकार भी हुई फेल

मथुरा( सतीश मुखिया ): आज तड़के सुबह से तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश के कारण मथुरा शहर ताल तलैया बन गया। इससे आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ा लोग कराह उठे।असमय हुई बारिश के कारण पूरे मथुरा शहर में जगह-जगह पानी भर गया है। शहर की सड़कों पर भयंकर जाम लग रहा है। बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हुई और कुछ जा नहीं पाए। भूतेश्वर और नया बस स्टैंड अंडरपास पर हुए जल भराव से पूरे शहर में ट्रैफिक अस्त-व्यस्त हो गया है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के नेतृत्व में नगर निगम के कर्मचारी पानी को निकालने के लिए की टीम के साथ जुटे रहे है।

नगर आयुक्त को सड़कों पर उतरना पड़ा।आयुक्त ने निरीक्षण कर मौके पर रहकर संबंधित अधिकारियों को जल निकासी की निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सागर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोपाल गर्ग व सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश राजपूत अन्य निगम कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।नगर आयुक्त ने कहा अंडर पास में फंसे हुए वाहनों को निकालने के लिए जेसीबी व अन्य संसाधनों से नगर निगम की टीम जुटी हुई है। पंप सेटों से पानी निकलवाया गया। श्री कृष्ण की नगरी में प्रदेश सरकार द्वारा प्रचुर मात्रा में विकास हेतु भारी भरकम राशि दी जा रही है लेकिन यह राशि धरातल पर सही तरीके से नहीं लग पा रही ।अब सवाल यह उठता है कि जब प्रदेश और केंद्र सरकार ब्रज विकास के लिए अपने खजाने खोल रही है तब यह राशि कहां जा रही है और किसका विकास कर रही है यह सोचनीय है। क्या विकास कागजों में हो रहा है और यह राशि भ्रष्टाचार का शिकार तो नहीं हो गई। लोगों ने बताया कि ट्रिपल इंजन सरकार होने के बाद भी लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top