Category: राजनीति

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग को सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार से निराश कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए “अत्यावश्यक ज्ञापन” सौंपा है। पार्टी ने चुनाव में “गंभीर अनियमितताओं” की ओर इशारा करते हुए इन शिकायतों की गहन जांच और व्यक्तिगत सुनवाई की मांग की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 12 पन्नों का यह ज्ञापन […]

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: घोंडा विधानसभा में प्रमोद गुप्ता की चर्चा तेज, जनता के बीच बन चुके हैं भरोसेमंद नेता

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में जुट गई हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है, वहीं दूसरी ओर अन्य पार्टियों के नेता भी विधानसभा […]

यूपी विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने कुल 9 में से 7 सीटों पर विजय प्राप्त की। इस जीत के साथ, 29 नवंबर को […]

महाराष्ट्र में सरकार गठन में देरी, मुख्यमंत्री पद पर सस्पेंस जारी

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम एक हफ्ते पहले घोषित हुए, लेकिन राज्य में अब तक सरकार का गठन नहीं हो सका है। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में महायुति गठबंधन को भारी बहुमत प्राप्त हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री […]

हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, बने इतिहास का हिस्सा

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ, जहां झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर हेमंत सोरेन […]

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, केरल की पारंपरिक साड़ी में पहुंचीं संसद

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रियंका गांधी, जो केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनी गई हैं, का शपथ ग्रहण समारोह बेहद खास रहा। इस दौरान प्रियंका ने हाथ में संविधान की लाल किताब थाम रखी थी और वे पारंपरिक साड़ी में नजर […]

डोप जांच के लिए नमूना देने से इनकार करने पर निलंबित पहलवान ने कहा -“सरकार बदले की भावना से प्रेरित”

नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया, जिन्हें डोप जांच के लिए नमूना देने से इनकार करने के कारण चार साल के लिए निलंबित कर दिया गया है, ने बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रतिबंध बदले की भावना से प्रेरित है। पूनिया ने आरोप लगाया कि अगर […]

महायुति में महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर अब तक आम सहमति नहीं बन पाई

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर महायुति में अब तक कोई स्पष्ट सहमति नहीं बन पाई है। विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद से मुख्यमंत्री के पद को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। बीजेपी नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है, लेकिन […]

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को घर बुलाकर किया स्नेहसंबंध

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी गतिविधियाँ तेज़ कर दी हैं। इसी कड़ी में, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के सफाई कर्मचारियों को अपने घर चाय पर आमंत्रित किया और उनके साथ बैठकर चाय पी। केजरीवाल ने यह जानकारी अपने […]

राहुल गांधी पर BJP का निशाना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद में संविधान दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन न करने और राष्ट्रगान के समय ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए यह आरोप लगाया। […]

Back To Top