मथुरा( सतीश मुखिया): केंद्र सरकार के द्वारा जातिगत जन गणना का लिआ निर्णय कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा इसके समर्थन में चलाई जा रही मुहीम की जीत है। युवा कांग्रेस मथुरा ने कार्यवाहक अध्यक्ष दुर्गेश बघेल के नेतृत्व में होली गेट पर मिठाई बाट कर कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने कहा यह एक ऐतिहासिक जीत का उत्सव है।जिसकी नींव राहुल गांधी ने रखी।जातीय जनगणना को लेकर जो आवाज राहुल गांधी ने संसद से उठाई वह आज पूरे देश की बुलंद आवाज़ बन चुकी है।भाजपा सरकार को झुकना पड़ा है। वह राहुल गांधी की दृढ़ इच्छाशक्ति और जनता के साथ उनके रिश्ते का परिणाम है। पूर्व प्रदेश सचिव विनेश सेनवाल ने कहा कि नेता विपक्ष सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण की दिशा में सड़क से संसद तक जातिगत जनगणना की माँग पुरजोर ढंग से उठाई गई। आखिर उनकी मेहनत रंग लाई और केंद्र की भाजपा सरकार को आखिर उनकी मांग को मानकर जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लेना पड़ा।
बीते दिनों गुजरात में सम्पन्न कांग्रेस अधिवेशन में भी इस ऐतिहासिक पहल पर पार्टी द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया था। राहुल जी के संघर्ष ने समाज के पिछड़ों, वंचितों को देश के विकास में न्यायोचित भागीदारी सुनिश्चित करने का बड़ा मौका दिया है। मोहन सिंह ने कहा कि जातिगत जनगणना की मांग करते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि वो केंद्र सरकार से इसे पूरा कराकर रहेंगे। उन्होंने लगातार संसद से लेकर अपनी यात्राओं, रैलियों, जनसभाओं में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। क्योंकि यह देश के करोड़ों दलित, पिछड़े, आदिवासी, वंचित वर्गों को उनका हक दिलाने से जुड़ा था।
बंटी गौतम सह संयोजक वरुण अरोड़ा नीरज सेनवाल विजय सिंह बंटी फारूकी गौरव बघेल रवि पाल सलमान कुरैशी नदीम जावेद भोला सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।