भाजपा को लगा एक और झटका- पूर्व मंत्री कांता देवी ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस का थामा दामन

हरियाणा।  झज्जर के मातनहेल की अनाज मंडी में शनिवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री कांता देवी आज कांग्रेस में शामिल हो गई। कांता देवी भाजपा से टिकट की दावेदार थी, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण वह नाराज़ चल रही थी। हालांकि कुछ दिन पहले भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना भी कांता देवी को मनाने उनके घर पहुंचे थे। कांता देवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन आज अचानक वह कांग्रेस की जनसभा के मंच पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर हुड्डा के नेतृत्व में पार्टी ज्वाइन की।

यहां बता दे कि कांता देवी ने 2009 में इनेलो से कांग्रेस कि गीता भुक्कल के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था और दूसरे नंबर पर रही थी। कांता देवी 1996 में हुए उपचुनाव में विधायक बनी थी और हविपा सरकार में पशुपालन और आयुवैदिक मंत्री बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top